फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   village,former,SDM,river,block

टेल तक नहीं पहुंच रहा पानी, सूखी फसल

Tue, 09 Feb 2021 09:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
village,former,SDM,river,block
फोटो-6- सदर तहसील परिसर में भाकियू की बैठक के बाद नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते भाकियू सदर तहसील ? - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की मासिक किसान पंचायत कर्वी तहसील सहित पहाड़ी मऊ, रामनगर ब्लाक में हुई। इसमें टेल तक नहर चलाने, बोरियों की कमी व अन्य समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की कर्वी इकाई की बैठक मंगलवार को तहसील परिसर में हुई। इसमें तहसील अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ब्लाक अध्यक्ष नरेश सिंह ने कहा कि रेहुंटा गांव में बनाई जा रही गोशाला को जल्द बनवाए। धान क्रय केन्द्रों में बोरियां उपलब्ध कराई जाए। बैठक के बाद नायब तहसीलदार रामानंद को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

ब्लाक अध्यक्ष राम किशोर सिंह ने कहा कि तौरा गांव में बनी गोशाला से मवेशियों को छोड़ दिया जाता है। जो फसल चर जाते है। मऊ कस्बे में हुई बैठक में ब्लाक अध्यक्ष नरेश तिवारी ने कहा कि पात्र किसानों को अपात्र किया गया है। इसकी जाँच कर कार्रवाई की जाए। इस योजना का लाभ दिया जाये। ब्लॉक रामनगर में विनय कुमार त्रिपाठी कहाकि नहरों की सफ ाई न होने से टेल तक पानी नहीं पहुंच पाता। महिला किसान संगीता को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अविलंब दिलाया जाये। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदयनारायण सिंह तहसीलअध्यक्ष नीलकंठ द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed