फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   village,former,police,FIR,wife

आवास न मिलने पर किसान ने किया आत्महत्या का प्रयास, गंभीर

Sun, 07 Mar 2021 09:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
village,former,police,FIR,wife
मऊ(चित्रकूट)। थाना अंतर्गत मवई खुर्द गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से नाम काट देने पर किसान ने खेत के पास लगे महुवा के पेड़ में फांसी लगाने का प्रयास किया। यह देख पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने किसान को बचा लिया और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी होते ही जिला अस्पताल में डीएम शुभ्रंात शुक्ला व सीडीओ अमित आसरी पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर समस्या सुनीं।
विज्ञापन

मुन्ना सिंह (45) पुत्र नत्थू सिंह ने रविवार की सुबह गांव के पास महुवा के पेड़ में फांसी लगाने का प्रयास किया। पर खेतों पर काम कर रहे किसानों ने यह देखते ही उसे बचा लिया। आननफानन उसे मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेें भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल में रेफर किया गया। जहां उसकी हालत गंभीर है। किसान मुन्ना सिंह ने अधिकारियों को लिखे पत्र में बताया है कि 4 जनवरी को 2020-2021 में प्रधानमंत्री आवास योजना बनाने के लिए पत्नी हीरामनी का नाम सूची में आया था। पर सचिव रामनारायण सचान ने पत्नी का नाम काटकर दूसरे क ा नाम चढ़ा दिया। इस संबंध में जब सचिव के पास गए तो उन्होंने 20 हजार रुपये की मांग की। इस कारण मुझे मानसिक तनाव हुआ और फांसी लगाने का प्रयास किया। पत्नी हीरामनी ने बताया कि कई अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई, पर सुनवाई नहीं हुई। इस मामले में परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य अभिकरण अनन्य कुमार मिश्रा व सचिव रामनारायण सचान ने बताया कि हीरामनी पत्नी मुन्ना सिंह निवासी मवई खुर्द में वर्ष 2020-21 में आवास की स्थाई पात्रता सूची में सामान्य वर्ग के लिए नाम है। सामान्य वर्ग में क्रमांक 7 तक के लाभार्थियों को आवास के लिए धनराशि आवंटित कर दी गई है। आगे इसका भी नाम था।
विज्ञापन

उधर, घटना के बाद सचिव रामनारायण सचान को थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि कोई पक्षपात नहीं किया है और न ही रुपये लिए हैं। सूची में क्रमवार नंबर आने पर ही पात्र को आवास की मंजूरी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed