फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   village,former,home,police,crops

खेतों में आग, छह किसानों की फसल जली

Sun, 04 Apr 2021 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
village,former,home,police,crops
मऊ/बरगढ़/शिवरामपुर। खेतों में और घरों में आग लगने की कई घटनाएं रविवार को हुई। इससे किसानों का काफी नुकसान हुआ है। शिवरामपुर क्षेत्र के भैसोंधा गांव में लालती देवी के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे पूरी गृहस्थी जल गई। भरतकूप, भगवतपुर गांव में भी खेत में आग लगने से फसल नष्ट हो गई। मऊ थाना अंतर्गत सेषासुबकराहार गांव में ओम प्रकाश व सत्यनारायण पुत्रगण राजकिशोर निवासी मऊ के खेत में आग लग गई।
विज्ञापन

इससे गेहूं की छह बीघा फसल जल गई। मड़हा गांव की प्रेमवती पत्नी उमाशंकर के खेत में आग लगने से 50 हजार का नुकसान हुआ है। रामप्रताप पुत्र धनी निवासी सुहेल के खेत में आग लगने से 25 हजार का नुकसान हुआ। इसी प्रकार बरगढ़ में डोडियामाफी गांव में अवधेश द्विवेदी पुत्र नारायण द्विवेदी बिजली के तार टूट कर खेत में गिर गए। इससे फसल आग जल गई। आग से गेहूं की साढ़े तीन बीघा फसल जल गई। वही उमा शंकर शुक्ला पुत्र जगदंबा प्रसाद शुक्ला निवासी मड़हा बरगढ़ के खेत में लगी आग से ढाई बीघा की फसल जल गई। (संवाद)
विज्ञापन

संतोष तिवारी बने टीआई
खोही। नयागांव थाने के निरीक्षक संतोष तिवारी को थाना प्रभारी बनाया गया है। गौरतलब है कि थाना प्रभारी आरबी त्रिपाठी दस दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे और उनका इलाज जबलपुर में चल रहा है। उनके स्थान पर एसपी सतना धर्मवीर सिंह ने रविवार को संतोष तिवारी को यह कार्यभार सौंपा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed