फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   village,former,accident,truck,driver

ओवरलोड़ बालू लदे ट्रक ने पांच को रौंदा, तीन की मौत

Sat, 27 Mar 2021 10:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
village,former,accident,truck,driver
फोटो -4- तीन की मौत के बाद ओवरलोड वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग को लेकर बांदा चित्रकूट मार्ग - फोटो : CHITRAKUTT
राजापुर (चित्रकूट)। राजापुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव अंतर्गत पठानपुरवा तिराहे पर शुक्रवार की देर रात खराब हुए बालू लदे ट्रक को दुरुस्त कर रहे मिस्त्री, ट्रक मालिक समेत पांच लोगों को सामने की ओर से आ रहे बालू लदे ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौत मौके पर हो गई। जबकि अस्पताल ले जाते समय तीसरे की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटना वाले ट्रक को बरामद कर लिया है। जबकि ट्रक चालक व खलासी भाग गए हैं।
विज्ञापन

बालू घाट से शुक्रवार की देर रात ओवरलोड बालू लदा ट्रक बांदा की ओर जा रहा था। राजापुर के पठानपुरवा के पास अचानक ट्रक खराब हो गया। जानकारी होने पर ट्रक मालिक टिकरा जिला कौशांबी निवासी शंकर सुमन मिश्रा उर्फ बड़ा भैया (30) पुत्र कृष्णकुमार मिश्रा अपने साथ मिस्त्री राजू मौर्य पुत्र ननका मौर्य निवासी किरपालपुर फतेहपुर और कमलेश (46) पुत्र पितई सोनकर निवासी कोट खखरेडू फतेहपुर को लेकर मौके पर पहुंचे। सभी लोग खराब ट्रक को बनाने में जुटे थे। ट्रक खलासी मो. चमन उर्फ मुन्नू (18) पुत्र मेराजुलदीन निवासी रायपुर राजापुर भी वहीं खड़ा था। तभी देवारी राजापुर के घर के निवासी रणविजय सिंह (32) पुत्र वीरेन्द्र सिंह भी बाहर निकलकर ट्रक के पास खडे़ हो गए। इसी बीच परदवां की ओर से बालू लदा ओवरलोड ट्रक तेजी गति से आया और सभी को रौंदता निकल गया। घटना की जानकारी होने पर गांव के ग्रामीण आ गए। हादसे के बाद चालक व खलासी भाग निकले। उधर, सूचना मिलते ही अपरएसपी शैलेंद्र राय, सीओ शीतला प्रसाद पांडेय, थाना प्रभारी जयशंकर सिंह व नायब तहसीलदार विवेक सिंह एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। तब तक ट्रक मालिक शंकर सुमन व मिस्त्री राजू मौर्य की मौत हो चुकी थी। जबकि रणविजय को परिजन इलाज के लिए कौशांबी जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी भी मौत हो गई। वहीं मो. चमन व कमलेश को जिला अस्पताल चित्रकूट में भर्ती कराया गया। वहां से मो. चिमन को प्रयागराज रेफर किया गया है उसकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने कमासिन बांदा - चित्रकूट सरध्ुाआ मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने आरोपी चालक व खलासी को जेल भेजकर सजा दिलाने की मांग की। मौके पर एसडीएम राजबहादुर व पुलिस टीम पहुंची और एआरटीओ को ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed