{"_id":"6075d3628ebc3e59166362a3","slug":"village-accident-hospital-police-car-chitrakutt-news-knp623313698","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और ई रिक्शा में टक्कर, 15 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार और ई रिक्शा में टक्कर, 15 घायल
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी मिर्जापुर के छिवलहा व कटिया गांव के बीच मंगलवार को कार ओवरटेक के चक्कर में ई रिक्शा से टकरा गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे लगे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों वाहन के 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने सभी को इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया है।
प्रयागराज की ओर से कार व ई रिक्शा मऊ की ओर आ रहे थे। हाईवे के कटिया गांव के पास कारके ओवरटेक करने पर हादसा हुआ। ई रिक्शा सवार घायल मऊ थाना अर्तगत नौबस्ता के निवासी गोविंद सिंह, काजल, रिक्की, रोशनी देवी, सुनीता, अहिरी गंाव के मगड़ा, जितेंद्र सिंह, ई रिक्शा चालक जय सिंह, छिवलहा निवासी महेंद्र सिंह आदि घायल हो गए। जबकि कार पर सवार प्रयागराज निवासी संजय केसरवानी, प्रीति, कृष्ण देवी, पूनम मित्तल, कोमल व नैनी रोड के बैजनाथ आदि घायल हो गए। दुर्घटना होते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस सूचना दी। थाना प्रभारी गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि दोनों वाहनों को पुलिस ने थाने में खड़ा कराया गया है।
----
प्रत्याशी सड़क दुर्घटना में घायल
चित्रकूट। प्रधान पद के प्रत्याशी सुखेंद्र की बाइक नेउरा गांव के पास गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां हालत खराब होने पर सुखेंद्र को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है