{"_id":"63cd8159c7326e77607c1d49","slug":"video-of-pet-deer-went-viral-forest-department-team-reached-chitrakoot-news-knp740166696-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पालतू हिरन का वीडियो वायरल, पहुंची वन विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पालतू हिरन का वीडियो वायरल, पहुंची वन विभाग की टीम
विज्ञापन
चित्रकूट/राजापुर। तहसील राजापुर क्षेत्र के सुरवल गांव के आसपास एक पालतू हिरण का वीडियो वायरल हुआ। जानकारी पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची और मामूली रूप से घायल हिरण को पकड़ लिया है। इसके अलावा, विभाग ने एक अन्य हिरण को भी पकड़ा है। दोनों हिरण नर हैं। उनके स्वस्थ होने पर दोनों को रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।
रविवार की सुबह सरधुआ क्षेत्र अंतर्गत सुरवल गांव के आसपास एक हिरण के विचरण करने का वीडियो वायरल हुआ है। हिरण के गले में पट्टा पड़ा था और पैर में घुंघरू बंधे थे। माना जा रहा है कि किसी ने इसे पाल रखा है। वन्य जीव प्राणी अधिनियम के तहत ऐसे वन्य जीव को बिना लाइसेंस पालना अवैध है।
डीएफओ आरके दीक्षित ने बताया कि इस वायरल वीडियो के आधार पर टीम भेजी गई थी। सरधुआ थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम के साथ पुलिस कर्मी भी सुरवल गांव के आसपास गए हैं। वन विभाग के रेंजर राधेश्याम ने बताया कि हिरण को खेत से पकड़ा गया है। अब वह पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन
उसके गले में पट्टा पड़ा है लेकिन यह तय नहीं हो पा रहा है कि यह किसी का पालतू है। किसी ग्रामीण ने इसका दावा भी नहीं किया है।
इसके अलावा, राजापुर क्षेत्र में एक अन्य हिरण को पकड़ा गया है। रेंजर ने बताया कि यमुना नदी के तिरहार क्षेत्र से आया हिरण राजापुर कस्बे की ओर पहुंच गया। उसे कुत्तों ने दौड़ाया तो वह एक खेत में गिर गया। यह देख ग्रामीणों ने उसकी जान बचाई। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और हिरण को अपने कब्जे में लेकर इलाज कराया है।