फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   VHP protest over cattle problem in chitrakoot

चित्रकूट : अन्ना मवेशियों की समस्या को लेकर विहिप का प्रदर्शन

Mon, 05 Oct 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
VHP protest over cattle problem in chitrakoot
कलक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन करते विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। अन्ना मवेशियों की समस्या व धार्मिक स्थलों के पास शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के निराकरण की मांग की।
विज्ञापन

डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि गांवों में नाम मात्र की गोशाला हैं। इनमें मवेशियों के लिए भूसे व पानी तक की व्यवस्था नहीं है। इससे मवेशी खेतों में लगी फसल को चौपट कर रहे हैं। सड़कों पर अन्ना मवेेशियों के घुमने से दुर्घटनाओं में उनकी मौत हो रही है।
विज्ञापन

गांवों में बनाई गईं गोशालाओं की नोडल अधिकारी से जांच कराई जाए। यह भी कहा कि धार्मिक स्थलों के पास जगह जगह शराब बेची जा रही है। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। 84 कोस क्षेत्र में शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर परिषद के जिलाध्यक्ष छेदीलाल गौतम, जिला मंत्री अमित मिश्र, जिला संयोजक बजरंग दल राकेश पांडेय, रामशरण, तिवारी, संदीप शुक्ला, रामजी पांडेय, अजय यादव, राहुल पांडेय, रामदत्त शुक्ला, राजकुमार गुप्ता व शिवम् उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed