{"_id":"626ec0ddebec6c5df149a0eb","slug":"various-organizations-held-a-meeting-on-labor-day-and-warned-chitrakoot-news-knp694389618","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर दिवस पर विभिन्न संगठनों ने बैठक कर चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर दिवस पर विभिन्न संगठनों ने बैठक कर चेताया
विज्ञापन
फोटो-5- मजदूर दिवस पर सम्मानित हुए बिजली कर्मचारी संघ के कर्मचारी । संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। मजदूर दिवस पर विभिन्न संगठनों ने बैठक कर मजदूरों व संविदा कर्मचारियों की समस्याओं पर चिंता जताई। कहा कि योजनाएं तो बहुत बनाई जाती हैं लेकिन समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता है।
बिजली विभाग के हाइड्रोलिक इलैक्ट्रिक इप्लाइज यूनियन की बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष रामचरण सिंह ने कहा कि किसी भी संविदा कर्मचारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रांतीय महामंत्री रामलाल पाल ने कहा कि संविदा कर्मचारियों का वेतन भुगतान समय से किया जाए। बैठक को दक्षिणांचल महामंत्री आनंद कुमार पाल, शिवप्रकाश अवस्थी ने भी संबोधित किया। यहां मंडल कमेटी चित्रकूट सहित अन्य कमेटियों का भी गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष विजय सिंह, महामंत्री दिलीप शर्मा, खंडीय कमेटी कर्वी अध्यक्ष नंद किशोर, महामंत्री सुशील चंद्र जोशी, राजापुर कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार, साकेत बिहारी बनाए गए। इस मौके पर गुड्डू, संजय सचान, दिलीप शर्मा, लक्ष्मीनारायण, विजय राकेश आदि मौजूद रहे।
इसी तरह से माकपा के मंडल सचिव रुद्र प्रसाद मिश्र, भाकपा जिला सचिव अमित यादव के नेतृत्व में मजदूरों की समस्या को लेकर बैठक हुई। कहा कि मजदूरों का शोषण हो रहा है। पूंजीपतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इनसेट
बच्चों को शिक्षित करें मजदूर
शिवरामपुर। मजदूर दिवस पर दीनदयाल शोध संस्थान व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय शिवरामपुर के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। जिसमें श्रम कानूनों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम किया गया। अनिल सिंह व रमाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि श्रमिक बच्चों को शिक्षित करें। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रतन लाल मारवाड़ी, कल्पना मिश्रा, बनारसी लाल पांडेय आदि मौजूद रहे। (संवाद)
मजदूरों को सम्मानित कर दिए वस्त्र
चित्रकूट। मजदूर दिवस पर गल्ला व्यापार समिति शहर के गल्लामंडी में जिसमें एक सौ एक मजूदरों क ो सम्मानित कर वस्त्र व अन्य सामग्री दी गई। कार्यक्रम में गल्ला व्यापार समिति के जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि गल्ला के व्यापार में मजूदरों की बड़ी भूमिका होती है। उनके ही सहारे गल्ला व्यापार का काम होता है।जिला महामंत्री गुलाब गुप्ता ने कहा कि सभी मजदूरों के पक्के मकान का निर्माण कराया जाए। परिवार के सदस्यों को आर्थिक सहायता दी जाए। इस मौके पर शिवमंगल सिंह, आनंद अग्रवाल, पवन केशरवानी, पंकज अग्रवाल, गिरजा सिंह, विनोद गुप्ता, राजेश केसरवानी व ब्रजकिशोर शिवहरेआदि मौजूद रहे।