{"_id":"989d5704615991da8cedec1991be54d2","slug":"van-mahotsav-started-by-planting-1100-tree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 सौ पौधे रोपकर वन महोत्सव का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 सौ पौधे रोपकर वन महोत्सव का शुभारंभ
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Wed, 01 Jul 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट इंटर कालेज में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की बैठक हुई। इसमें वन महोत्सव सप्ताह को लेकर रूपरेखा बनाई गई। छात्रों को पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की जानकारी दी गई। वहीं वन विभाग ने मटदर इलाके में 11 सौ पौधे रोपकर वन महोत्सव की शुरुआत की।
विज्ञापन
बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी लालमन के निर्देशन में सात जुलाई तक वन महोत्सव सप्ताह मनाया जाएगा। जिसमें छात्रों को पौध लगाओ, वृक्ष बचाओ अभियान से जोड़ा जाएगा। प्रधानाचार्य डा. रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत हर छात्र को कम से कम दो पौधे लगाने हैं। विद्यालय परिसर की खाली जमीन पर भी पौधे लगाने की बात कही।
विज्ञापन
लालमन ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक छात्रों की संख्या सौ है। अगर सभी मनोयोग से पौधे रोपेंगेे तो दो सौ पौधे आसानी से लग सकते हैं। इस अवसर पर फूलचंद्र चंद्रवंशी, कुंवर प्रताप सिंह, रामवचन सिंह, विनय साहू, रामरतन प्रजापति, शंकर प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर कर्वी रेंज के बहिलपुरवा वन ब्लाक के मटदर वन क्षेत्र में पौधा रोपकर वन विभाग ने भी पौधरोपण की शुरुआत की। क्षेत्रीय वनाधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि इस दौरान इलाके में 11 सौ पौधे रोपे गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्का पड़रिया के प्रधान तुलसी यादव ने की।
नरेंद्र सिंह ने पौधरोपण को पुण्य काम बताया। प्रधान ने सभी से सहयोग की अपील की। इस मौके पर रामपाल, रामरुचि, रामराजा आदि वनकर्मियों के साथ ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं कपुरी वन ब्लाक में भी वन विभाग ने पौधरोपण किया। रैपुरा रेंज के उप प्रभागीय वनाधिकारी ललित कुमार गिरी ने बताया कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में वन महोत्सव मनाया जा रहा है।