{"_id":"658727d169e6f4855e05ab3c","slug":"use-of-tapra-talkies-is-unique-jaya-prada-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-3808-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"टपरा टाकीज का प्रयोग अनूठा : जया प्रदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टपरा टाकीज का प्रयोग अनूठा : जया प्रदा
विज्ञापन
चित्रकूट। नौवें खजुराहो इंटनेशनल फिल्म फेस्टिवल का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन किया गया। अभिनेत्री श्रीदेवी के पति व फिल्म निर्देशक बोनी कपूर को भारत गौरव सम्मान दिया गया। साथ ही अभिनेत्री जया प्रदा भी सम्मानित की गईं। इसके अलावा बुंदेलखंड की कई प्रतिभाएं भी पुरस्कृत हुईं।
समापन पर फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने कहा कि खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल बेहद ही अनोखा आयोजन है। फेस्टिवल तो बहुत होते हैं, लेकिन टपरा टाकीज का प्रयोग अनूठा है। इसके अलावा इसमें स्थानीय प्रतिभाओं को बड़े पैमाने पर मौका दिया जाता है। फिल्म निर्देशक बोनी कपूर की पत्नी श्रीदेवी की याद में आयोजित फिल्म फेस्टिवल में सम्मान लेते समय आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा कि संयोजक राजा बुंदेला का यह प्रयास अविस्मरणीय है। ऐसे आयोजनों से नई प्रतिभाओं को निखारने और मंच मिलने का मौका मिलता है। कथावाचक चिन्मयानंद बापू ने कहा कि फिल्म फेस्टिवल में जिस तरह से धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का समागम किया गया है उसको आगे बढ़ाने की जरूरत है।
मुंबई के क्रेजी डांस, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। पहली बार फेस्टिवल में दिल्ली की रितो गोयल ने फैशन शो का आयोजन किया। यह फैशन शो दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
टपरा टाकीज में समीर खान झांसी की बुंदेलखंड काटेज और कानपुर के हास्य कवि स्व. राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा श्रीवास्तव की लघु फिल्म मां की काया प्रस्तुत की गई। इस लघु फिल्म में मां-बेटी के रिश्ते को लेकर वर्णन किया गया है। उरई की द पीजी हारर प्रदर्शित हुई। इसके अलावा पन्ना के एमके साकिब की एक्सीडेंट फिल्म दिखाई गई। आरिफ शहडोली झांसी की अभिनीत फिल्म अब होगा इंसाफ का पोस्टर और ट्रेलर लांच किया गया।
कार्यक्रम में अभिनेता राजा बुंदेला, अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी, राकेश साहू, मेजर विनय, जगमोहन जोशी, बलजीत कुमार, आश्रय सिंह, आशीष रिछारिया बुंदेलखंड प्रभारी अजीत सिंह, धर्मेंद्र ओझा, पप्पू खान, हरिशरण सिंह के अलावा बड़ी तादाद में बुंदेलखंड के दर्शक और प्रतिभागी मौजूद रहे।