फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Upendra Pratap Bharatkup, Praveen Pahari and Lakhan will be given the charge of Rajapur.

Chitrakoot News: उपेंद्र प्रताप भरतकूप, प्रवीण पहाड़ी व लाखन को राजापुर का प्रभार

Thu, 23 Oct 2025 10:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 23 Oct 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Upendra Pratap Bharatkup, Praveen Pahari and Lakhan will be given the charge of Rajapur.
चित्रकूट। पहाड़ी, राजापुर व भरतकूप के थाना प्रभारियों के निलंबन के बाद एसपी अरुण कुमार सिंह ने कई थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र को बदला है। भरतकूप में अब सदर कोतवाल उपेंद्र को चार्ज दिया गया। पहाड़ी में पीआरओ प्रवीण को प्रभारी बनाया गया। राजापुर थाना प्रभारी अब लाखन सिंह होंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार सदर कोतवाल उपेंद्र प्रताप सिंह को भरतकूप थाना प्रभारी, मारकुंंडी थाना प्रभारी श्याम प्रताप पटेल को सदर कोतवाल बनाया गया है। कोतवाली कर्वी के लाखन सिंह को राजापुर थाना प्रभारी बनाया गया। कोतवाली के उपनिरीक्षक राजकुमार वर्मा को पुलिस लाइन, मीडिया सेल प्रभारी निशिकांत राय को मारकुंडी थाना प्रभारी और अपराध शाखा के उप निरीक्षक विनोद राय को मीडिया सेल प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

एएचटी थाना प्रभारी शिवमूरत यादव को प्रभारी आरटीसी पुलिस लाइन भेजा गया। पुलिस लाइन से योगेंद्र प्रताप सिंह को एएचटी थाना प्रभारी, सविता श्रीवास्तव को अपराध निरीक्षक कोतवाली कर्वी, एसपी पीआरओ प्रवीण सिंह को पहाड़ी थाना प्रभारी और पुलिस लाइंस से शांतनु चतुर्वेदी को कोतवाली वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। गौरतलब है कि बुधवार को राजापुर थाना प्रभारी पंकज तिवारी, पहाड़ी थाना प्रभारी अनुपमा पांडेय व भरतकूप प्रभारी मनोज कुमार समेत सात पुलिसकर्मियों के खनिज सामग्री परिवहन में वसूली के आरोप को लेकर निलंबन हुए हैं। फिलहाल अभी मऊ, बरगढ़, रैपुरा, मानिकपुर, बहिलपुरवा, सीतापुर, शिवरामपुर, सरैंया, गनीवां में कोई बदलाव नहीं किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed