फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   UP: The teenager girl and the innocent were killed in mutual rivalry, two accused were arrested by the police, arms recovered

यूपी: आपसी रंजिश में गई किशोरी और मासूम की जान, दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, हथियार बरामद

Fri, 22 Jan 2021 10:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 22 Jan 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
UP: The teenager girl and the innocent were killed in mutual rivalry, two accused were arrested by the police, arms recovered
मौके पर जांच करने पहुंचे एडीजी प्रेमप्रकाश - फोटो : amar ujala
चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के बरदहा नदी के पास किशोरी और उसके भांजे की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। एसपी अंकित मित्तल का कहना है कि आपसी रंजिश के चलते दोनों की हत्या की गई। उधर, चार डाक्टरों के पैनल ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में किशोरी संग दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन


धारदार हथियार के वार से चेहरे व गर्दन में घाव होने से मौत की वजह बताई गई है। मामले की जानकारी पर बृहस्पतिवार की रात ही प्रयागराज जोन के एडीजी प्रेमप्रकाश घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में लेने के बाद मंडलायुक्त दिनेश कुमार, आईजी के. सत्यनारायण, डीएम शेषमणि पांडेय पीड़ित परिजनों के घर पहुंचे और पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद करने की घोषणा की।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के निही गांव के कोडरिया पुरवा निवासी रामराज कोल की बेटी पार्वती उर्फ  ममता (15) बृहस्पतिवार की शाम बरदहा नदी के आगे खेत में मौजूद पिता को खाना देने गई थी। साथ में विनोद कोल का बेटा बृजेंद्र कोल (4) भी था, जो ममता का भांजा था। खेत से लौटते समय रास्ते में दोनों की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई थी। ग्रामीणों ने दोनों को लहूलुहान पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

UP: The teenager girl and the innocent were killed in mutual rivalry, two accused were arrested by the police, arms recovered
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
मासूम की सांसें चलती देख सीएचसी मानिकपुर में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार की देर रात पहुंचे प्रयागराज जोन के एडीजी ने एसपी संग आरोपी को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। पुलिस ने परिजनाें की तहरीर पर निही गांव के भौंटी निवासी चिल्हू कोल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसके समेत एक अन्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दूसरे आरोपी का नाम नहीं बताया है। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म जैसी कोई बात नहीं आई है। मौत का कारण धारदार हथियार के हमले की चोट है।

टूटा गम का पहाड़, हर आंख नम 
तीन दिन पहले ही अमचुर नेरूआ गांव का मासूम बृजेंद्र अपनी मां माया देवी के साथ ननिहाल कोडरियापुरवा आया था। पार्वती जब पिता को खाना देने जा रही थी तब उसने भी नाना के पास जाने की जिद की थी। परिजनों ने कई बार रोका, पर वह नहीं माना। इकलौते बेटे की मौत के बाद परिवार में गम का पहाड़ टूट पड़ा। मां व बहनें दिनभर रोती रहीं।

पार्वती पांच बहन व एक भाई के बीच छोटी थी। वह कक्षा पांच तक की शिक्षा ग्रहण कर चुकी थी। उसकी मौत के बाद पुरवा में सन्नाटा पसरा है। शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही दोनों शव पुरवा पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया। पुलिस सुरक्षा के बीच मौसी और भांजे का एक साथ गांव के बाहर अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed