फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   UP: Police arrested four members of robber Babuli Kol gang by laying siege in forest of Markandeya

यूपी: मारकंडेय के जंगल में घेराबंदी कर पुलिस ने डाकू बबुली कोल गैंग के चार सदस्यों को दबोचा, असलहे बरामद

Wed, 22 Sep 2021 08:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 22 Sep 2021 08:53 PM IST
विज्ञापन
UP: Police arrested four members of robber Babuli Kol gang by laying siege in forest of Markandeya
चित्रकूट: पुलिस की गिरफ्त में बदमाश - फोटो : amar ujala
चित्रकूट में कुख्यात डाकू बबुली कोल गैंग के चार सक्रिय सदस्यों को मारकुंडी पुलिस टीम ने मारकंडेय क्षेत्र के जंगल में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सदस्यों के पास से असलहे व लूट के सात मोबाइल बरामद किए गए हैं। इन बदमाशों पर दो दर्जन लूट, धमकी, चोरी और रसद सामग्री पहुंचाने के मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन


जिला मुख्यालय में बुधवार को पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि डाकू बबुली कोल गैंग के कुछ सदस्यों के हाल ही में कुछ स्थानों पर उत्पात करने की सूचनाएं मिलीं। इन्हें दबोचने के लिए पुलिस टीम सक्रिय थी। बुधवार सुबह मुखबिर की सूचना पर मारकुंडी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने दो टीमें बनाकर मारकंडेय जंगल में दो स्थानों पर घेराबंदी की।
विज्ञापन


सदस्यों ने पुलिस पर फायरिंग की कोशिश की लेकिन घेराबंदी के चलते फायरिंग नहीं कर सके। पकड़े गए बदमाशों में डोडामाफी बड़ा कोलान निवासी लाला कोल व देवमुनि मवईया, भरतकूप के मानपुर खोह गांव निवासी गया पटेल व बहिलपुरवा क्षेत्र के लंकापुरवा निवासी रोहिणी उर्फ  रज्जन हैं। इनके कब्जे से लूट के सात मोबाइल फोन, चार देसी बंदूकें व 11 कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बदमाशों ने 17 सितंबर की रात थाना मारकुंडी क्षेत्र के गांव अमचुरनेरुआ में मोबाइल फोन की लूट की थी। मारकुंडी थाने में मामला पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने पांच दिन में ही लूट का खुलासा कर दिया। पकडे़ गए आरोपियों में से लाला कोल पर आठ, देवमुनि कोल पर 10, गया पटेल पर पांच व रोहिणी उर्फ  रज्जन पर अलग-अलग थानों में तीन मामले दर्ज हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed