फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Up Board,MP,judge,camp,woman

परेशान व्यक्ति को लाभ अवश्य दें

Sun, 21 Mar 2021 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Up Board,MP,judge,camp,woman
फोटो- 5- बुंदेलखंड स्तरीय विधिक सेवा साक्षरता शिविर में दिव्यांगों को उपकरण प्रदान करते न्यायमूर? - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/खोही। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सहभागिता से बुंदेलखंड स्तरीय विधिक सेवा साक्षरता शिविर का आयोजन जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय में हुआ। वरिष्ठ न्यायाधीश इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संजय यादव व उच्च न्यायालय कार्यपालक अध्यक्ष मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव ने शुभांरभ करते हुए दिव्यांगों को उपकरण भी बांटे। इस मौके पर विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।
विज्ञापन

शिविर को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति संजय यादव ने कहा कि न्याय विभाग व प्रशासन विभाग मिलकर जनपद के गरीब, दिव्यांग, निर्धन व्यक्तियों की मदद करें। जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दें। न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का कार्य कमजोर वर्ग के लोगों को कल्याण कराना। जो नीचे तबके के लोग हैं उन्हें लाभ पहुंचाना है। यह कार्य बहुउद्देशीय है। सदस्य सचिव गिरिबाला सिंह ने कहा कि शासन प्रशासन का दायित्व है कि जो गरीब व्यक्ति परेशान है तो उसे कैसे लाभ दिलाया जाएं। जब तक प्रत्येक व्यक्ति को लाभ न पहुंचाएंगे तो तब तक सफल नहीं हो सकते हैं। जनपद न्यायाधीश रविंद्रनाथ दुबे ने कहा कि बुंदेलखंड के ज्यादातर लोग संवैधानिक कार्यों से अनभिज्ञ हैं। उन्हें प्रेरित करके विभिन्न कानूनों की जानकारी दें। जनपद न्यायाधीश सतना राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर सदस्य सचिव उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार, जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपति योगेशचंद्र दुबे, आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल दिनेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अपर जिला जज निहारिका सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed