फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Unseasonal rains have affected 50% of the harvested crops, leaving farmers worried.

Chitrakoot News: बेमौसम बारिश से 50 फीसदी कटी फसल भी प्रभावित, किसान परेशान

Sun, 05 Apr 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 05 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Unseasonal rains have affected 50% of the harvested crops, leaving farmers worried.
फोटो न-04 सीकेटीपी चौरा गांव के खेत में कटी गेहूं फसल को समेटते किसान। संवाद
चित्रकूट। बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार तड़के हुई बारिश से खेतों में खड़ी और कटी हुई दोनों तरह की 50 फीसदी फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसानों को आशंका है कि नमी के कारण अनाज में दीमक लग सकती है, जिससे उनकी मेहनत बर्बाद हो जाएगी। उधर, किसान अब सरकार से फसलों के सर्वेक्षण और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से जिले में मौसम खराब है। शनिवार को सुबह चार बजे के बादल छाए और तेज गर्जना, तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। हालांकि, बारिश कुछ देर बाद रुक गई, जिससे किसानों ने थोड़ी राहत महसूस की। इस बारिश से गेहूं, सरसों, चना और मसूर जैसी प्रमुख फसलों को हानि हुई है। कई किसानों ने अपनी सरसों, चना और मसूर की फसलें काट ली थीं, जो बारिश में भीग गईं। वहीं, गेहूं की खड़ी फसलें भी तेज हवा से पसर गई।
विज्ञापन

----
तेज हवा व बारिश से 50 फीसदी फसल को क्षति
जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला ने बताया कि लगभग 50 फीसदी किसानों ने अपनी फसलें काट ली थीं, जिनमें सरसों, चना और मसूर प्रमुख हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गेहूं की फसल अभी खेतों में खड़ी है और किसान उसे काट रहे हैं। अभी हल्की बारिश हुई है, जिससे फसलों को आंशिक रूप से ही नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

ओलावृष्टि की आशंका, सतर्क रहें किसान

कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां के मौसम वैज्ञानिक मनोज शर्मा ने बताया कि रविवार तक मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की बारिश के साथ तेज हवा भी चल सकती हैं और ओलावृष्टि की भी आशंका है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि बारिश होने पर वे खेतों में न जाएं। साथ ही, अपने पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखने के लिए भी कहा गया है।
---



बारिश ने फसलों को किया बर्बाद
मऊ क्षेत्र के चितवार गांव के राजधर मिश्र ने बताया कि गांव के किसान ने बताया कि उन्होंने चना,सरसों व गेहूं की फसल की बोआई किया था। जिसमें चना, सरसों की फसल तो काट लिया लेकिन गेहूं की फसल की कटाई नहीं किया है। तेज हवा के साथ बारिश होने से फसल खेत में पसर गई है। यदि अधिक बारिश हो गई तो फसल बर्बाद हो जाएगी।
----



बेमौसम बारिश से पिछड़ी कटाई
सरैंया क्षेत्र के कर्का गांव के किसान रामयस ने बताया कि उसने पांच बीघा में गेहूं की फसल की बोआई की है। अभी फसल की कटाई नहीं किया है। तेज हवा चलने व बारिश होने से फसल को नुकसान हुआ है। कटाई का कार्य भी पिछड़ रहा है। यही हाल रहा तो इस बार किसान कहीं का नहीं रहेगा।

---
1.15 लाख हेक्टेयर में रबी की बोआई

चित्रकूट। कृषि विभाग के अनुसार जिले में रबी की फसल की बोआई कुल 1.15 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में की गई है। इसमें गेहूँ 60543 हेक्टेयर, चना 26012 हेक्टेयर और सरसों 13760 हेक्टेयर में बोई गई। मसूर, मटर व जौ की फसलें भी शामिल हैं। (संवाद)

फोटो न-04 सीकेटीपी चौरा गांव के खेत में कटी गेहूं फसल को समेटते किसान। संवाद

फोटो न-04 सीकेटीपी चौरा गांव के खेत में कटी गेहूं फसल को समेटते किसान। संवाद

फोटो न-04 सीकेटीपी चौरा गांव के खेत में कटी गेहूं फसल को समेटते किसान। संवाद

फोटो न-04 सीकेटीपी चौरा गांव के खेत में कटी गेहूं फसल को समेटते किसान। संवाद

फोटो न-04 सीकेटीपी चौरा गांव के खेत में कटी गेहूं फसल को समेटते किसान। संवाद

फोटो न-04 सीकेटीपी चौरा गांव के खेत में कटी गेहूं फसल को समेटते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed