फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Unpaid wages not received for three months

तीन माह से नहीं मिली बकाया मजदूरी

Tue, 21 Aug 2018 10:55 PM IST
तीन माह से नहीं मिली बकाया मजदूरी
तीन माह से नहीं मिली बकाया मजदूरी Updated Tue, 21 Aug 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
ठेकेदार पर धमकी देने का आरोप, एक लाख बाकी है मजदूरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र के भाैंरी गांव में जिला पंचायत से बनवाई गई दो सीसी रोड का काम पूरा हो गया है। लेकिन एक दर्जन मजदूरों की लगभग एक लाख की बकाया मजदूरी का भुगतान नहंीं हुआ है। परेशान मजदूरों ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारियों को पत्र देकर मजदूरी दिलाने की मांग की है। आरोप लगाया कि ठेकेदार से बकाया मजदूरी मांगने पर वह खुद को नेता बताकर फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देता है।

भौरी गांव के मजदूर मुन्ना लाल, ब्रजरानी, विट्टन, सोहतिया, चुन्नी, बद्री आदि ने उप जिलाधिकारी इंदुप्रकाश को दिए ज्ञापन में कहा कि भौरी गांव में जून माह मेें जिला पंचायत रोड से सीसी रोड शिवभवन के पुरवा से बगिया रोड तक  सीसी रोड का निर्माण कराया गया था। जिसकी लगभग एक लाख की मजदूरी नहीं दी जा रही है। कई बार मजदूरी मांगने ठेकेदार के पास गए तो धमकी देकर भगा दिया जाता है। इस मामले में ठेकेदार बबुली मिश्रा निवासी भौरी ने बताया कि लगाए जा रहे आरोप सही नहीं है। कुछ मजदूरी दी जा चुकी है।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed