फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   University employees protested by protesting

विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने धरना देकर जताया विरोध

Thu, 19 Aug 2021 07:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
University employees protested by protesting
फोटो-4- जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के गेट पर धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
खोही (चित्रकूट)। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने सातवें वेतनमान और विश्वविद्यालय को सरकारी कराने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। लगभग पांच घंटे तक कर्मचारियों ने विवि गेट पर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

गुरुवार को विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने सातवें वेतन मान की मांग को लेकर विरोध जताया। विवि गेट पर धरना देकर बैठे प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि वेतन कम मिलने से समस्याओं का सामना करना पड़ता है। विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की मांग कई साल से की जा रही है, लेकिन मात्र आश्वासन ही दिया जाता है।
विज्ञापन

इससे यहां के कर्मचारी निराश हो गये हैं। मांग किया है कि जल्द से जल्द सातवें वेतनमान का लाभ उनको दिया जाये। इस संबंध में विवि के कुलपति प्रो. योगेश चंद्र दुबे ने कहा कि प्रदर्शनकारी कर्मचारियों से बातचीत चल रही है। जल्द ही इसका समाधान भी निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed