फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Uncontrolled tractor overturns, driver buried dead

Chitrakoot News: अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, दबे चालक की मौत

Sun, 03 Dec 2023 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tractor overturns, driver buried dead
बरगढ़ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के गाहुर के पास खेत की जोताई कर लौट रहा ट्रैक्टर गांव के पास पलट गया। ट्रैक्टर चालक की इसमें दबने से मौत हो गई, जबकि उस पर सवार दो किशोर बाल बाल बचे।
विज्ञापन

बरगढ़ के मटेहार गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि उसका पुत्र धीरज (18) ट्रैक्टर लेकर खेत की जोताई करने गया था। उसके साथ गांव का सत्यम (12) व बब्बू (10) भी ट्रैक्टर पर बैठे थे। रविवार की देर शाम को जोताई के बाद तीनों लौट रहे थे। गाहुर के पास कुछ चढ़ाई वाली सड़क पर ट्रैक्टर पहुंचा तो चालक/पुत्र धीरज का संतुलन बिगड़ा और अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया। इसमें दबने से धीरज की मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों छिटककर दूर गीली मिट्टी वाले स्थान पर गिरे। इससे दोनों बच गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राकेश मौर्य ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे धीरज को निकाल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसके मृत होने की पुष्टि की। मृतक कक्षा 11 में पढ़ता था। इस घटना के बाद परिजनों में शोक व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed