फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Uncontrollable truck crushed the elderly, angry people jammed it

बेकाबू ट्रक ने अधेड़ को रौंदा, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

Wed, 05 Feb 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck crushed the elderly, angry people jammed it
फोटो- 3- रजौला के पास दुर्घटना में स्थानीय व्यक्ति की मौत के बाद जाम लगाए लोग - फोटो : CHITRAKUTT
खोही (चित्रकूट)। चित्रकूट नया गांव थाना क्षेत्र के रजौला मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बुधवार सुबह सड़क किनारे एक अधेड़ को रौंद दिया। इससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वहां से भाग निकला। इधर, गुस्साए ग्रामीणों ने रास्ते में शव रखकर जाम लगा दिया। इससे दो घंटे तक सतना कर्वी मार्ग पर सैकड़ाें वाहन फंसे रहे। मौके पर एसडीएम व तहसीलदार ने पहुंचकर जाम को खुलवाया।
विज्ञापन

चित्रकूट सतना रोड के मप्र रजौला के पास तेज रफ्तार ट्रक से कुचल कर रजौला गांव के मूलचंद्र कोरी (50) पुत्र भूरा कोरी की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। कहा कि गांव के इस मार्ग पर ब्रेकर बनवाने और ट्रक चालक को जेल भेजने की मांग की। इस दौरान स्कूल वाहनों ने जाम से निकलने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारियों ने रोक लिया। उनसे ग्रामीणों का तीखी नोकझोंक भी हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसडीएम मझगवा हेमकरण ध्रुर्वे व तहसीलदार गणेश सिंह, एसडीओपी बीपी सिंह मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। साथ ही ब्रेकर बनावाने और तेज गति से चलने वाले ट्रकों पर कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया। मृतक मूलचंद्र की पत्नी का नाम ननुआ कोरी, तीन पुत्र चुन्नू, विनय व अजय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed