फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Uncontrollable Dumpar Stills Student

बेकाबू डंपर ने छात्र को रौंदा

Mon, 18 Mar 2019 11:05 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव बेकाबू डंपर ने छात्र को रौंदा
बेकाबू डंपर ने छात्र को रौंदा Published by: akhilesh अखिलेश यादव Updated Mon, 18 Mar 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable Dumpar Stills Student
मनीष - फोटो : Amarujala

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
राजापुर (चित्रकूट)। बेकाबू डंपर ने पैदल जा रहे छात्र को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने डंपर को पकड़ लिया लेकिन चालक भागने में सफल रहा।

थाना क्षेत्र के ग्राम मलवारा निवासी कक्षा 9 का छात्र मनीष सिंह (15) पुत्र ब्रजभूषण सिंह सोमवार को सवेरे घर से कस्बे के पावर हाउस स्थित किराना की दुकान में पिता को खाना देने जा रहा था। खटवारा पुलिया के पास राजापुर गनीवा मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर को जोरदार टक्कर से घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। एकत्र हुए आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने डंपर चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने समझाने का प्रयास किया, किन्तु वह नहीं माने। इसके बाद घटना स्थल पहुंचे उप जिलाधिकारी अश्वनी कुमार पांडेय, तहसीलदार राज कुमार, क्षेत्राधिकारी विजयेंद्र दिवेदी, थानाध्यक्ष पहाड़ी दीनदयाल सिंह, थानाध्यक्ष रैपुरा अरुण पाठक ने समझाने के बहुतेरे प्रयास किए। लगभग 12 बजे थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि डंपर और चालक दोनों को हिरासत में ले लिया है। इस पर ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक कक्षा नौ का छात्र था। इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed