{"_id":"64f4d6be59a8749bf4046284","slug":"uncle-nephew-injured-in-bike-collision-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-1398-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बाइकों की भिड़ंत में मामा-भांजे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बाइकों की भिड़ंत में मामा-भांजे घायल
विज्ञापन
बरगढ़/मऊ (चित्रकूट)। बाइकों की भिड़ंत में मामा-भांजे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा अन्य सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मऊ थाना क्षेत्र के सिकरौ निवासी मामा शंकरदयाल (50) मध्य प्रदेश क्षेत्र के घूमन रीवा निवासी भांजे राजा (40) के साथ अपनी ससुराल शिवराजपुर बाइक से जा रहे थे। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मुरका गांव के पास सामने से आ रहे बाइक से उनकी बाइक भिड़ गई। इससे मामा-भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। मामा शंकरदयाल ने हेलमेट नहीं पहना था। राहगीरों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इसके अलावा भरतकूप क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी अजय (22) व राकेश (25) बाइक से वापस अपने गांव जा रहे थे। गांव के पास सामने से आ रहे शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के मऊ ब निवासी चंदन (26) की बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।