फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two youths sentenced to life imprisonment for stabbing to death

Chitrakoot News: चाकू से गोदकर हत्या करने वाले दो युवकों को उम्रकैद

Mon, 09 Feb 2026 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 09 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two youths sentenced to life imprisonment for stabbing to death

विज्ञापन
बांदा। विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी कोर्ट गगन कुमार भारती ने दो दोषियों पहाड़पुर के देशराज लोध और लाल बाबू लोध को उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह फैसला अनुसूचित जाति के एक युवक को अपमानित करने और चाकू से गोदकर हत्या करने का दोष सिद्ध होने पर सुनाया गया है। अदालत ने दोनों दोषियों पर 42-42 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड की अदायगी न करने पर उन्हें छह-छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। फैसले के बाद दोनों दोषियों को जेल भेज दिया गया।
वारदात 26 अक्तूबर 2004 को गिरवां थाना क्षेत्र के तरखरी गांव में हुई थी। गांव निवासी देशराज पुत्र शंभू ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनके चचेरे सगे भाई पप्पू और दयासागर पुत्र राम किशोर, गांव के राजाबाबू पुत्र मैयादीन के दरवाजे पर चल रही सीडी देख रहे थे। इस दौरान सुनील और कुछ अन्य पड़ोसी भी वहां मौजूद थे। शाम करीब 6:30 बजे ग्राम पहाड़पुर के देशराज लोध और लाल बाबू लोध भी वहां आ गए। उन्होंने पप्पू से राजाबाबू के बारे में पूछा। पप्पू ने जवाब दिया कि राजाबाबू यहां नहीं हैं। इसके बाद देशराज लोध और लाल बाबू ने पप्पू को जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया। इसी बीच देशराज लोध ने पप्पू पर चाकू से वार कर पेट फाड़ दिया। लाल बाबू ने भी कहा कि बचने न पाए। यह देख चचेरे भाई वादी (देशराज) ने ललकारते हुए देशराज लोध के हाथ से चाकू छीन लिया। इस बीच देशराज लोध और लाल बाबू लोध अपने घर की ओर भाग गए। पप्पू को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इस मामले में विवेचक ने नौ जनवरी 2005 को आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया। अदालत ने दोनों के विरुद्ध सात सितंबर 2006 को आरोप तय किए। मामले की सुनवाई के दौरान साक्ष्यों के आधार पर न्यायाधीश ने अपने 19 पृष्ठों के फैसले में हत्या के दोषी पाते हुए देशराज लोध और लाल बाबू लोध को उम्रकैद व जुर्माने से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed