फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two youths killed, two seriously injured in truck-pickup collision

Chitrakoot News: ट्रक-पिकअप की टक्कर में दो युवकों की गई जान, दो गंभीर

Sat, 09 May 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 09 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two youths killed, two seriously injured in truck-pickup collision
फोटो- 08 सीकेटीपी 17 रामचंद्र फाइल फोटो।
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक ट्रक और डीजे लदी पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवकों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक सड़क किनारे पलट गया और उसका चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन



रैपुरा थाना क्षेत्र के देवरा निवासी कमलेश (40), ललित (20), रामचंद्र उर्फ लल्लू (22) और मऊ थाना क्षेत्र के छिबलहा निवासी राजकुमार (25) सुबह एक वैवाहिक समारोह से डीजे के सामान के साथ पिकअप पर सवार होकर घर लौट रहे थे। रास्ते में देउधा गांव के मैकीपुर मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास कर्वी से प्रयागराज की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने प्रयागराज की ओर से आ रही एक डीजे लदी पिकअप में सामने से टक्कर मार दी और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन




हादसे में पिकअप सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी रामनगर पहुंचाया। चिकित्सकों ने रामचंद्र उर्फ लल्लू और राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। कमलेश और ललित की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रैपुरा थानाध्यक्ष राम सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए सीएचसी रामनगर ले जाया गया था, जहां पर डॉक्टर ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य घायल जिला अस्पताल भेजे गए हैं।

फोटो- 08 सीकेटीपी 17 रामचंद्र फाइल फोटो।

फोटो- 08 सीकेटीपी 17 रामचंद्र फाइल फोटो।

फोटो- 08 सीकेटीपी 17 रामचंद्र फाइल फोटो।

फोटो- 08 सीकेटीपी 17 रामचंद्र फाइल फोटो।

फोटो- 08 सीकेटीपी 17 रामचंद्र फाइल फोटो।

फोटो- 08 सीकेटीपी 17 रामचंद्र फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed