फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two youths died due to fever, nine patients admitted

Chitrakoot News: बुखार से दो युवकों की मौत, नौ मरीज भर्ती

Sun, 22 Oct 2023 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Two youths died due to fever, nine patients admitted
चित्रकूट । बुखार से पीड़ित दो युवकों को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजन शव को घर ले गए। इसके अलावा बुखार, जुकाम, खांसी व उल्टी दस्त से ग्रसित नौ मरीज भर्ती हुए।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के दीनापुर निवासी विपिन कुमार (21) को बुखार के चलते पिता राजकुमार सिंह ने शनिवार को भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा रैपुरा थाना क्षेत्र के बगरेही निवासी प्रशांत (22) को चाचा प्रेमनारायण ने शुक्रवार की रात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शवों को अपने घर ले गए।
विज्ञापन

इसके अलावा इटखरी निवासी गया प्रसाद (45), पड़री निवासी कमल किशोर की तीन वर्षीय पुत्री जानवी, गढ़चपा निवासी रामकृष्ण की नौ वर्षीय पुत्री लक्ष्मी, अकबरपुर निवासी रेखा देवी (25), गोंडा निवासी राममिलन (40), चितरा गोकुलपुर निवासी जया (18) व कलवारा खुर्द निवासी माता प्रसाद का दो वर्षीय पुत्र शिवम, भैसौंधा निवासी लक्ष्मी देवी (32) व खजुरिहा कला निवासी सत्येंद्र कुमार (30) को जुकाम, खांसी, बुखार व उल्टी दस्त के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed