फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two soldiers suspended for abusive abuse in jail

जेल में गाली गलौज करने पर दो सिपाही निलंबित

Thu, 19 Dec 2019 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Two soldiers suspended for abusive abuse in jail
चित्रकूट। जिला जेल रगौली में तलाशी लेने पर नाराज दो जेल वार्डर के जेलर डिप्टी जेलर व जेल पुलिस चौकी के प्रभारी को गाली गलौज कर धमकी देने के मामले में दोनों को निलंबित कर दिया है। डीआईजी प्रयागराज रेंज (जेल) ने दोनों सिपाही को निलंबित कर बांदा व हमीरपुर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

मामला 14 दिसंबर की रात का है। जिला जेल में डयूटी के बाद सिपाही रविंद्र उपाध्याय घर जा रहा था। तभी नियमानुसार तलाशी के लिए कहा तो वह गाली देने लगा। जेलर प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर डिप्टी जेलर अरविंद को भेजा गया तो सिपाही उनके सामने पूरे कपड़े उतारकर गाली गलौज करने लगा। चौकी पुलिस कर्मियों ने पकडने की कोशिश की तो वह भाग गया। इसके बाद की डयूटी पर आए दूसरे सिपाही समरजीत ने भी तलाशी देने से इंकार कर जेलर व डिप्टी जेलर को उनके घर के सामने जाकर गाली देकर धमकी भी दी।
विज्ञापन

जेलर की सूचना पर कोतवाल अनिल सिंह व चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने दोनों सिपाही रविंद्र व समरजीत को पकड़ा। दोनों के खिलाफ जेलर ने उच्चाधिकारियों को शिकायत की।जिस पर जांच के बाद बृहस्पतिवार को डीआईजी(जेल) प्रयागराज बीआर वर्मा ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। सिपाही रविंद्र को बांदा व समरजीत को हमीरपुर से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed