फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two shops caught fire due to short circuit

Chitrakoot News: शार्ट सर्किट से दो दुकानों में लगी आग

Sun, 25 Jun 2023 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two shops caught fire due to short circuit
मानिकपुर (चित्रकूट)। कस्बे की मेडिकल स्टोर और इलेक्ट्रिक की दो दुकानों में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जानकारी होते ही दुकान मालिक मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से दुकान की शटर को खोलने का प्रयास किया। आग की लपटें अधिक होने से सभी पीछे हट गए। सूचना के 45 मिनट बाद फायर बिग्रेड की टीम पहुंची और दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग से लगभग एक करोड़ के नुकसान की संभावना है।
विज्ञापन

कस्बे के सुभाष नगर स्थित सलिल अग्रवाल की इलेक्ट्रिक व शिवशरण मेडिकल स्टोर की दुकान में शुक्रवार की रात आग लग गई। जानकारी होते ही देर रात सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस, बिजली विभाग व फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई। मौके पर एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी पहुंचे। सूचना के बाद भी बिजली विभाग द्वारा आपूर्ति बंद न किए जाने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने जेई प्रवीण गुप्ता को फटकार भी लगाई। सूचना के 45 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू किया। दुकानदार ने बताया कि उनकी दुकान के सामने लगे बिजली के खंभे में हुई लाइन शार्ट के बाद निकली चिंगारी से आग लगने की संभावना है। दुकानदारों ने बताया कि बिजली के खंभे को हटवाने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों को कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आग से लगभग एक करोड़ की संपत्ति के नुकसान की संभावना है। शनिवार की सुबह एसडीएम के अलावा राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर पीड़ित दुकानदारों से नुकसान का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed