फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two real brothers sentenced to 10 years for killing a tractor by running over them

Chitrakoot News: ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने के मामले मे दो सगे भाइयों को 10-10 साल की सजा

Thu, 21 Dec 2023 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two real brothers sentenced to 10 years for killing a tractor by running over them
चित्रकूट। रंजिश में ट्रैक्टर चढ़ाकर एक व्यक्ति की जान लेने के मामले में दो सगे भाइयों को जनपद न्यायाधीश ने 10-10 वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक को 13 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी श्यामसुंदर मिश्रा ने बताया कि 7 मई 2020 को पहाड़ी थाने के बछरन गांव के निवासी अजीत नारायण सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने घर के बाहर 6 मई की रात 10 बजे हरिशंकर व नवनीत सिंह के साथ बैठा था। इस दौरान गांव के ही अरूण सिंह ने अपने सगे भाई अर्जुन सिंह के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए उन पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिससे मौके पर ही हरिशंकर सिंह की मौत हो गयी। जबकि शिकायतकर्ता अजीत व नवनीत सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। साथ ही न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन

बचाव और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार (प्रथम) ने दोषी अरूण सिंह व अर्जुन सिंह को 10-10 वर्ष कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed