{"_id":"69a32715be8bc65f6602de2c","slug":"two-people-including-pradhans-son-died-when-their-bike-collided-with-a-parked-tractor-trolley-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-127736-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, प्रधान पुत्र समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, प्रधान पुत्र समेत दो की मौत
Sat, 28 Feb 2026 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
फोटो-28सीकेटीपी 16- सूरज फाइल फोटो ।
मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के गांव छिवलहा के पास शुक्रवार रात को सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर- ट्रॉली में एक बाइक गई। हादसे में बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों प्रयागराज से परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे थे। मृतकों में एक प्रधान पुत्र भी शामिल है।
औझर निवासी सोनू पाल ने बताया कि उसका छोटा भाई विजय कुमार पाल (18) अपने साथी बसरेही निवासी सूरज कुमार निषाद (18) प्रयागराज के शंकरगढ़ के पहाड़ी कलां नौढिया उपरहार स्थित डॉ. कैलाश नाथ इंटर कॉलेज में इंटर की परीक्षा देने बाइक से गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे छिवलहा के पास खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने के चक्कर में टकराकर घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी दुर्ग विजय सिंह घायलों को सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रवेश पत्र से पहचान कर परिजनों को सूचना दी। बताया कि सूरज की मां गुड़िया देवी ग्राम प्रधान हैं। विजय के दो भाई सोनू, मोनू व मां सुनीता देवी हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी पर घायलों को लेकर सीएचसी गए, लेकिन मौत हो चुकी थी। दोनों प्रयागराज से घर को आ रहे थे। पुलिस के पहुंचने से पहले ट्रैक्टर- ट्रॉली भी गायब थी। तलाश की जा रही है।