{"_id":"5d0677d58ebc3e578a54a136","slug":"two-patients-from-loo-hospital-of-fever-patients-in-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में लू से दो की मौत, बुखार पेटदर्द के मरीज पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में लू से दो की मौत, बुखार पेटदर्द के मरीज पहुंचे अस्पताल
Sun, 16 Jun 2019 10:39 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव
चित्रकूट में लू से दो की मौत, बुखार पेटदर्द के मरीज पहुंचे अस्पताल
चित्रकूट में लू से दो की मौत, बुखार पेटदर्द के मरीज पहुंचे अस्पताल
Published by: akhilesh अखिलेश यादव
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के दो स्थानों पर लू लगने से महिला समेत दो की मौत हो गई। जिला अस्पताल में छह से अधिक लोग बुखार व पेटदर्द से बीमार होने पर मरीजों को भर्ती कराया गया।
अस्पतालों में मरीजों की सुबह से लाइन लग जाती है। रविवार को जिला अस्पताल में सोनेपुर की बिट्टन देवी पत्नी पप्पू, भौंरी की संवारियां पत्नी जागेश्वर, चंद्रगहना का कुलदीप पुत्र गोरेलाल, मऊ के रामसूरत के सात माह का पुत्र बादल, शंकर बाजार का पियूष पुत्र राजकिशोर, मिशन रोड का शंकर पुत्र संजय, कच्ची छावनी की बबली पत्नी दिनेश, भरतपुरी का दिनेश पुत्र मुन्नालाल, लोढ़वारा की सुंता देवी पत्नी फूलचंद्र को भर्ती कराया गया हैै। रगौली गांव की 70 वर्षीय महिला ललिता देवी पत्नी जगदीश बीते दिन पत्तल उठाने को जा रही थी। नांदी गांव के समीप अचानक लू की चपेट मे ंआ जाने से मौत हो गई। सूचना पर पहाड़ी थाने की पुलिस ने मृतका के पुत्र दुर्गा को बुलाकर शिनाख्त कराया। पुलिस ने रविवार को शव का पंचनामा कर मर्चरी भेजा है। पुत्र ने बताया वह मां के साथ पत्तल उठाने का काम करता था। उसे पत्तल उठाने कपना जाना था लेकिन रास्ता भटकने पर वह नांदी की ओर पहुंच गई। रास्ते में उसे लू लगी तो मौत हो गई। रविवार की सुबह पुलिस से उसे जानकारी मिली है।
इसके अलावा बरगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर एक 65 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव मिला है। जीआरपी प्रभारी मानिकपुर सुनील कुमार का कहना कि लू लगने से पुरुष की मौत हुई है। गौरतलब है कि शनिवार को कोतवाली पुलिस ने अधेड़ महिला को लक्ष्मणपुरी मोहल्ले में मृत अवस्था में पाया था। जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। उसकी मौत भी लू लगने से हुई थी।