{"_id":"6a0f4ea2f16fb80fcd02aead","slug":"two-overbridges-will-be-built-on-the-manikpur-satna-railway-line-which-will-provide-relief-from-traffic-jams-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-131442-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मानिकपुर-सतना रेल लाइन पर बनेंगे दो ओवरब्रिज, जाम से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मानिकपुर-सतना रेल लाइन पर बनेंगे दो ओवरब्रिज, जाम से मिलेगी मुक्ति
Thu, 21 May 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 21 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट/मानिकपुर। मानिकपुर से सतना रेलवे लाइन पर लगातार लगने वाले जाम और दुर्घटनाओं के खतरे को कम करने के लिए रेलवे विभाग दो ओवरब्रिज का निर्माण करेगा। इन ओवरब्रिज से स्थानीय लोगों और दो राज्यों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही, ट्रेनों की गति बढ़ेगी और सुरक्षा में सुधार होगा।
यह परियोजना जबलपुर-मानिकपुर खंड में टिकरिया-मारकुंडी स्टेशनों के बीच दो समपार फाटकों को समाप्त कर सड़क पर ओवरब्रिज बनाएगी। पहला ओवरब्रिज किमी 1235/8-9 पर फाटक संख्या-400 पर बनेगा। दूसरा किमी 1254/18-20 पर समपार फाटक संख्या 403 पर निर्मित होगा। रेल मंत्रालय के पश्चिम मध्य रेलवे (निर्माण संगठन) ने इन ओवरब्रिज के निर्माण की अधिसूचना स्वीकृत कर दी है।
वर्तमान में, ये दोनों क्रॉसिंग दिन के कई घंटों में जाम का प्रमुख कारण बनती हैं। वाहनों की लंबी कतारें लगने से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। इससे समय की बर्बादी होती है और फाटक तोड़ने जैसी हरकतों से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ओवरब्रिज के निर्माण से इन समस्याओं का समाधान मिलेगा।
विज्ञापन
इस रूट पर रोजाना निकलतीं 150 अप-डाउन ट्रेनें
मानिकपुर से सतना की ओर लगभग 150 ट्रेनें चलती हैं। इनमें 93 यात्री ट्रेनें और करीब 50 माल गाड़ियां शामिल हैं। इन ट्रेनों के क्रॉसिंग से गुजरने पर रोजाना 70 से 80 बार क्रॉसिंग खुलती और बंद होती है। जाम में फंसकर वाहन चालकों को दुश्वारियां उठानी पड़ती हैं। ओवरब्रिज बनने के बाद ट्रेनों को बिना रुके आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। वाहन चालक भी नॉन स्टॉप सफर कर सकेंगे। इससे रेल यातायात की रफ्तार बढ़ेगी और समय की बचत होगी।
बोले जिम्मेदार-- -- -- -
जबलपुर- मानिकपुर रूट पर दो क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज स्वीकृत हुए हैं। जल्द ही वहां पर इनके निर्माण की प्रक्रिया को शुरू कराया जाएगा -राजकुमार तांदी, वरिष्ठ खंड अभियंता कार्य, रेलवे।

बोले जिम्मेदार