{"_id":"c752fc90d4500a9e2aa5042f010525a7","slug":"two-more-farmers-died-due-to-shock-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो और किसानों की सदमे से मौत!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो और किसानों की सदमे से मौत!
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
Updated Mon, 06 Apr 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो और किसानों की फसल बर्बाद होने के सदमे से मौत हो गई। एक मामले में कोतवाली प्रभारी का कहना है कि उनके पास कोई सूचना नहीं तो दूसरे मामले में सीओ राजापुर का कहना है कि उनको परिजनों ने लिखकर दिया है कि किसान की मौत बीमारी से हुई है।
विज्ञापन
राजापुर थाना के छीबों गांव निवासी ओंकार (70) के पुत्र गोविंद प्रसाद ने बताया कि उसके पिता ने 65 बीघे खेत में गेहूं, अरहर, चना आदि बोया था। फरवरी में ओलावृष्टि और अतिवृष्टि के बाद फसल बर्बाद होने से वह गुमसुम रहते थे। बताया कि 20 मार्च को वह खेत में गिर पड़े थे और उनको लकवा मार गया। गोविंद का कहना था कि ऐसा लगता है कि उनको सदमा लगा था।
विज्ञापन
उन्होंने यूपी ग्रामीण बैंक से एक लाख, स्टेट बैंक मऊ से तीन लाख और कर्वी से ट्रैक्टर के लिए लोन लिया था। उन्हें कर्जा चुकाने की चिंता सता रही थी। इलाहाबाद से इलाज कराकर वह लौटे थे कि रविवार रात उनकी मौत हो गई। उसका कहना था कि जब वह अपने पिता का अंतिम संस्कार कर रहा था कि तभी प्रशासन और पुलिस के लोग आए और कहा कि पोस्टमार्टम कराओ। नाते रिश्तेदार मौजूद होने की वजह से उसने ऐसा करने से इंकार कर दिया और पुलिस के कहने पर कागज में दस्तखत कर दिया।
विज्ञापन
उधर, सीओ राजापुर सत्यवीर सिंह ने बताया कि वह खुद तो नहीं गए थे पर एक इंस्पेक्टर को भिजवाकर जानकारी ली थी। उसके परिजनों ने लिखकर दिया है कि उनकी मौत स्वाभाविक है। एसडीएम अभयराज ने भी किसान की मौत को स्वाभाविक बताया है।
उधर, कर्वी कोतवाली अंतर्गत आनंदपुर मजरा छेछरिहा खुर्द गांव में सोमवार सुबह बइकल (70) की मौत हो गई। उसके परिजनों और ग्रामीणों का दावा था कि पांच बीघे खेती बर्बाद होने से वह गुमसुम रहता था और सोमवार सुबह उसका हार्टफेल हो गया। उसके परिवार में तीन लड़के और दो लड़कियां हैं। उधर, कोतवाली प्रभारी ओपी तिवारी ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है।