फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   two man arrested in teachers kidnapping case

शिक्षक के अपहरण में दो गिरफ्तार

Sat, 09 May 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट। Updated Sat, 09 May 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
two man arrested in teachers kidnapping case

सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों द्वारा मुरकटा के प्राथमिक विद्यालय से शिक्षक को अगवा करने के मामले में पुलिस ने मुरकटा गांव के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इन पर शिक्षक की टोह लेने और दस्युओं को संरक्षण देने के साथ अपहरण में सहयोग करने का आरोप है। पुलिस ने शनिवार को इनको कोर्ट में पेश कर जेल भी भेज दिया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गत बुधवार को मुरकटा के प्राथमिक विद्यालय से लोढ़वारा निवासी शिक्षक मतगंजन प्रसाद का अपहरण हो गया था। गुरुवार रात उनकी नाटकीय ढंग से रिहाई हुई थी और पूरे मामले में फिरौती देकर छूटने की बात कही जा रही है। पुलिस ने शुक्रवार रात मुरकटा गांव से दो युवकों को गिरफ्तार किया। एसओ मानिकपुर रणबहादुर सिंह ने बताया कि अमरजीत पुत्र ब्रजलाल और रामकुशल पुत्र मेवालाल को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


 रामकुशल की मां स्कूल में रसोइया है। इनका घर भी बगल में है। इन लोगों के पास शिक्षक का पूरा विवरण था। आरोप है कि इन्होंने इसकी पूरी जानकारी दस्यु अशोक कोल को दी थी। इन दोनों ने यह भी बताया है कि अपहरण करने अशोक कोल खुद नहीं आया था बल्कि उसके गैंग के सदस्य वरदानी और राजकरण उर्फ मंझा अन्य साथियों के साथ पहुंचे थे। दोनों ने इस बात को स्वीकार किया है कि उन्होंने शिक्षक की जानकारी गिरोह को दी थी। शनिवार को दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। इन पर धारा 364 ए, 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed