{"_id":"60f3168f8ebc3e6d870800fd","slug":"two-including-innocent-died-in-road-accident-chitrakoot-news-knp6408353132","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर पिकप की टक्कर से साइकिल सवार मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर पिकप की टक्कर से साइकिल सवार मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भौंरी (चित्रकूट)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामाकोल गांव के पास पिकअप की टक्कर की टक्कर से साइकिल सवार मासूम की मौत हो गई। पेड़ से टकराने पर पिकअप मालिक की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गये। जिन्हें सीएचसी रामनगर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पिकअप सवार प्रयागराज से स्नान कर लौट रहे थे।
रैपुरा थाना क्षेत्र के रामाकोल गांव निवासी सुरेश कुमार (30) पुत्र चुन्नू शनिवार की सुबह अपने पांच वर्षीय पुत्र संजय की फोटो खिंचवा कर बांधी गांव से साइकिल से अपने गांव लौट रहा था। रामाकोल गांव के पास सामने से प्रयागराज की ओर से आ रही पिकअप साइकिल पर टक्कर मारते हुए महुआ के पेड़ से जा टकरा गई। हादसे में साइकिल सवार पिता पुत्र दूर छिटककर गिरे और बालक संजय की मौके पर मौत हो गई। पिता सुरेश घायल होकर बेहोश हो गया। पिकप में सवार वाहन स्वामी टीकमगढ़ जिले के पलेरा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता पुत्र नाथूराम गुप्ता की भी मौके पर मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस टीम ने साइकिल सवार घायल सुरेश व पिकप सवार घायलों को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से सीएचसी रामनगर भेजा। जहां इलाज के दौरान सुरेश समेत अन्य को पहले जिला अस्पताल फिर वहां से प्रयागराज रेफर किया गया है। इस घटना की जानकारी होते ही मृतकों व घायलों के परिजन मौके पर पहुंचे और चीख पुकार मची रही। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक संजय इकलौता पुत्र था। पुलिस ने चालक को पकड़ कर वाहन थाने में खड़ा कराया है। ब ताया गया है कि पिकप सवार मालिक राजेंद्र गुप्ता अपने परिजनों के साथ शुक्रवार को प्रयागराज संगम स्नान व दर्शन करने गये थे। शनिवार की सुबह अपने ही पिकअप से लौटते समय यह हादसा हो गया। उनके घायल परिजनों में दो ही हालत गंभीर है।