चित्रकूट। जिला जेल परिसर में बंदियों की आंखाें की जांच के लिए शिविर लगाया गया। पहले दिन जानकीकुंड अस्पताल की टीम ने लगभग दो सौ बंदियों की आंखों की जांचकर दवाएं दी।
बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने जिला जेल परिसर में नेत्र शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आंखों की देखभाल बेहद जरूरी है। कहा कि बंदी शिविर का लाभ उठाएं और स्वास्थ्य टीम को बीमारी की पूरी जानकारी देकर दवा ले सकते हैं। जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर ने कहा कि जेल परिसर में स्वास्थ्य के प्रति सभी को जागरूक किया जाता है। नेत्र शिविर में लगभग दो सौ बंदियों की आंखों की जांच कराई गई। ज्यादातर बंदियों की आंखों में कमी नहीं मिली, लेकिन एहतियात के लिए आई ड्राप दिए गए हैं। कई बंदियों को दवाएं भी दी गईं। डॉ. राकेश कुमार गर्ग, डॉ. आशीष गुप्ता, ऋधांशु चतुर्वेदी, रामस्वरूप वर्मा, प्रमोद अरक, जेलर संतोष कुमार, डॉ. आशीष कंकोरिया, डॉ. रामानुजम मौर्य और पीयूष पांडेय भी मौजूद रहे।