फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two friends killed in vehicle collision

वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की मौत

Sat, 17 Sep 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two friends killed in vehicle collision
फोटो नंबर-15- दुर्घटना के बाद रोते बिलखते परिजन व दोस्त। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। पहाड़ी-राजापुर मार्ग पर वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम राजापुर कस्बे के रुपौलिहन टोला निवासी मनीष (35) अपने दोस्त वेदप्रकाश मिश्रा (30) निवासी मतगेंद्र चौराहा अयोध्या के साथ बाइक से जिला मुख्यालय आए थे।
विज्ञापन

रात में राजापुर लौटते समय पहाड़ी थाना क्षेत्र के सिंहानिया तालाब के पास सामने से आया तेज रफ्तार चार पहिया वाहन बाइक में टक्कर मारकर दोनों को रौंदते हुए निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही देर में आसपास के लोग पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त के लिए जेब की तलाशी ली, ऐसी कोई चीज नहीं मिली, जिससे शिनाख्त हो सके।
अज्ञात के रूप में दोनों शव पोस्टमार्टम में रखे गए। पुलिस ने सोशल मीडिया पर मृतकों की फोटो अपलोड की। शनिवार को जानकारी पर परिजन पहुंचे और कपड़ों से उनकी शिनाख्त की।
घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पहाड़ी पुलिस के अनुसार बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था, क्योंकि आसपास हेलमेट नहीं मिला है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन व चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
चित्रकूट। मनीष ने लैब टेक्नीशियन की पढ़ाई की थी, लेकिन वह बेरोजगार था। छह माह पहले ही शादी हुई थी। 20 साल पहले पिता की मृत्यु हो गई थी। दो भाइयों में वह बड़ा था। मां अनीता देवी, पत्नी सीमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बाबा रिटायर्ड बेसिक शिक्षाधिकारी हैं।

वेदप्रकाश जिले में संचालित पेयजल परियोजना में कार्य करता था। वह एल एंड टी कंपनी में सुपरवाइजर था। राजापुर कस्बे में किराए का कमरा लेकर रहता था।
परिजनों का कहना है कि दोनों के पास मोबाइल थे। हादसे के बाद वहां पहुंचे कुछ लोगों ने उनके मोबाइल और पर्स गायब कर दिए। थाना प्रभारी गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि मोबाइल नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed