{"_id":"5e064e688ebc3e87bc069de1","slug":"two-died-in-chitrakutt-chitrakutt-news-knp5347983108","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक बिगडी तबियत दो की मौत, ठंड लगने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक बिगडी तबियत दो की मौत, ठंड लगने का दावा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजापुर थाना क्षेत्र के दो गांवों में खेतों में काम कर रही एक महिला और वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों के परिजनों का कहना है कि मौत ठंड लगने से हुई, जबकि स्थानीय प्रशासन ने ठंड से मौत की बात से इनकार किया है।
ग्राम पंचायत कनकोटा निवासी दुखी केवट (70) पुत्र इंडी की खेत में काम करते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उनको घर लेकर आए, लेकिन उनकी मौत हो गई। दुखी केवल के बेटे भोंडी केवट ने बताया कि पिता दोपहर में खाना खाकर मवेशियों के लिए खेत से चारा लेने के लिए गए थे।
अचानक वह कांपने लगे और वहीं पर बेहोश होकर गिर पडे़। उनको इलाज के लिए ले जाया जाता, इसके पहले ही उनकी मौत हो गई। उधर, तिरहार क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुरवल के मजरा बड़हर के पुरवा में बच्ची (34) पत्नी रामसुहावन तीन दिन पूर्व पति संग खेतों में काम कर रही थी।
विज्ञापन
अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनको प्रयागराज ले जाया गया। वहां से बृहस्पतिवार को गांव लौटते समय महेवा घाट के पास फिर तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। दोनों के परिजनों का दावा है कि ठंड लगने से मौत हुई है। वहीं राजापुर एसडीएम राहुल विश्वकर्मा का कहना है कि ठंड लगने से मौत के प्रमाण नहीं मिले हैं।
दोनों के परिजनों से पोस्टमार्टम कराने को कहा गया है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बताया कि दोनों की मौत एक दिन पूर्व हो चुकी है। तहसीलदार को गांव भेजकर रिपोर्ट मंगाई गई है।