{"_id":"6782e39df8270a016905234f","slug":"two-brothers-household-burnt-down-in-fire-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1002-112382-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: आग से दो भाइयों की गृहस्थी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: आग से दो भाइयों की गृहस्थी जली
विज्ञापन
आग लगने के बाद नुकसान की जानकरी देते पीडि़त।
- फोटो : संवाद
राजापुर (चित्रकूट) । सरधुवा थाना क्षेत्र के जलंधर पुरवा में शुक्रवार की रात दो भाइयों के घर में आग लग गई। इससे घर गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर राजस्व टीम नुकसान का आंकलन करने पहुंची है।
सरधुवा के मजरा जलंधर पुरवा निवासी मैइयादीन के घर में रात करीब आठ बजे अचानक आग लग गई। ग्रामीणों के इकट्ठा होते होते उसके भाई बालेप्रसाद के कच्चे घर को भी आग ने चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस कारण घर से कोई सामान नहीं निकाल सके।
राजापुर व कर्वी से दमकल की गाड़िया आने के बाद आग बुझाई जा सकी। तब तक गृहस्थी का सारा सामान जल चुका था। पीड़ित मैइयादीन ने बताया कि दिव्यांग हूं और मेरी पत्नी को भी सुनाई व बोलने की समस्या है। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष तिवारी ने बताया कि आग की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। जब तक घर सहित सामान जल चुका था।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद
विज्ञापन