{"_id":"6adce883a1ad33fc5a04f440","slug":"two-arrested-for-drugging-and-robbing-passengers-on-trains-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-138116-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ट्रेन में यात्रियों को बेहोश कर करते थे चोरी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ट्रेन में यात्रियों को बेहोश कर करते थे चोरी, दो गिरफ्तार
Sat, 24 Oct 2026 10:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 24 Oct 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
24 सीकेटीपी-16- जीआरपी थाने में खड़े पकड़े गए आरोपी। संवाद
मानिकपुर (चित्रकूट)। त्योहार में घर लौट रहे यात्रियों को जहरखुरानी का शिकार बनाने की फिराक में लगे दो आरोपियों को मानिकपुर जीआरपी और आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। बांसा पहाड़ स्टेशन से पकड़े गए आरोपियों के पास से 27 नशीली गोलियां बरामद हुई हैं।
जीआरपी अनुभाग झांसी के एसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर मादक पदार्थ तस्करी और जहरखुरानों के खिलाफ अभियान चल रहा है। मुखबिर की सूचना पर मानिकपुर जीआरपी और आरपीएफ ने बांसा पहाड़ स्टेशन पर दो संदिग्धों को पकड़ा। पहचान अजय निषाद निवासी जोगियापुर, थाना कोतवाली, जौनपुर और सलीम निवासी जाफराबाद, जौनपुर के रूप में हुई।
अजय के पास से 13 गोलियां (कीमत करीब 3630 रुपये) और सलीम के पास से 14 गोलियां (कीमत करीब 4000 रुपये) मिलीं।पुलिस के मुताबिक आरोपी चलती ट्रेन में यात्रियों को नशीली गोलियां खिलाकर बेहोश कर देते थे और सामान चोरी कर लेते थे। दोनों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।