फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Twenty pilgrims of Nepal fell ill due to food poisoning

Chitrakoot News: नेपाल के बीस तीर्थ यात्रियों की फूड प्वाइजनिंग से बिगड़ी तबीयत

Wed, 31 May 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 31 May 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Twenty pilgrims of Nepal fell ill due to food poisoning

विज्ञापन
चित्रकूट। नेपाल से धर्मनगरी दर्शन करने आए 20 श्रद्धालु फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। चार की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अन्य श्रद्धालुओं ने मेडिकल स्टोर से दवा ली। उनकी हालत सही है।
मामला सीतापुर चौकी क्षेत्र के कर्वी रामघाट मार्ग किनारे स्थित एक लॉज का है। नेपाल के जनकपुर सीतामढ़ी गोशाला निवासी राम पुनीत शाह ने बताया कि एक टूरिस्ट बस से लगभग 40 लोग सोमवार को चित्रकूट के चारों धाम घूमने आए थे। मंगलवार रात को जब वह घूमकर लौटे तो जिस लॉज में ठहरे थे, वहीं सभी ने खाना बनाया। इसके बाद लॉज की टंकी का पानी कुछ लोगों ने पीया। देर रात लगभग 20 लोगों को पेट दर्द व उल्टी होने लगी। मेडिकल स्टोर से कुछ लोगों ने दवा ली, लेकिन सीता देवी (50), कौशिल्या (65), विमला देवी (55) व परनजता साह (56) की हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बुधवार को हालत ठीक होने पर डाॅक्टरों ने सभी को रिलीव कर दिया। डा. एके सिंह ने बताया कि उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत थी। वह फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए थे। तीर्थयात्रियों ने बताया कि वह सब यात्रा अधूरी छोड़कर बस से प्रयागराज की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed