फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Those who question Sanatan Dharma are silent todayson

चित्रकूट: सनातन धर्म पर सवाल करने वाले आज खामोश

Fri, 30 Oct 2020 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Those who question Sanatan Dharma are silent todayson
चित्रकूट। श्रीराम की कर्मभूमि चित्रकूट पहुंचे सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना की वजह से सभी को अयोध्या में मंदिर निर्माण कार्य में भागीदारी का मौका नहीं मिला, लेकिन प्रदेश सरकार जल्द बुंदेलखंड के हर गांव से एक बुंदेली को अयोध्या ले जाकर कारसेवा का मौका देगी।
विज्ञापन

विपक्षियों पर हमला करते हुए कहा कि सनातन धर्म पर सवाल करने वाले आज खामोश हैं। बुंदेलखंड में घर-घर पाइप लाइन से पेयजल योजना के साथ एक्सप्रेस-वे व डिफेंस कॉरिडोर विकास का मील का पत्थर साबित होंगे और बुुंदेलखंड में बनने वाली तोपें दुश्मन देशों को सबक सिखाएंगी।
विज्ञापन

धर्मनगरी में महर्षि वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम में शामिल होने आए सीएम दोपहर एक बजकर 52 मिनट पर हेलीकाप्टर से हैलीपैड पहुंचे। इसके बाद महर्षि वाल्मीकि आश्रम स्थित मंदिर में अशावर माता की पूजा कर अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि, संत गोस्वामी तुलसीदास के आदर्शों पर सरकार चलकर भगवान श्रीराम के रामराज्य की परिक ल्पना पर सब का साथ सब विकास कर रही है।
कहा कि कोराना काल के चलते लोग भले ही इस वर्ष को अच्छा न मानते हों, लेकिन पांच सौ साल बाद इसी वर्ष अयोध्या में श्रीराम का मंदिर बन रहा है, तो यह वर्ष सबसे अच्छा है। कहा कि जब अयोध्या में श्रीराम का मंदिर बन जाएगा तो गांव-गांव से लोगों को अयोध्या ले जाकर श्रीराम के मंदिर का दर्शन कराया जाएगा।
कहा कि महर्षि वाल्मीकि व गोस्वामी तुलसीदास ने भगवान श्रीराम के चरित्र का वर्णन कर आदर्श समाज की स्थापना करने का कार्य किया है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत बनने का भी संदेश दिया है। अपनी सरकार का बखान करते हुए कहा कि रामराज्य में बिना भेदभाव के काम होता था। जातिवाद, संप्रदाय वाद की कोई जगह नहीं थी।

उसी तरह भाजपा सरकार भी बिना भेदभाव, बिना जातिवाद के कार्य कर रही है। कहा कि बुंदेलखंड का विकास तेजी के साथ कराया जा रहा है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, कॉरिडोर सहित अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। बहुत जल्द घर-घर पानी पहुंचाने के लिए पेयजल की योजना शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed