फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Truck overturned in the valley, driver and cleaner saved their lives by jumping

Chitrakoot News: घाटी में पलटा ट्रक, चालक-क्लीनर ने कूदकर बचाई जान

Thu, 05 Dec 2024 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Truck overturned in the valley, driver and cleaner saved their lives by jumping
मानिकपुर। सतना से रायबरेली सीमेंट लेकर जा रहा ट्रक थाना क्षेत्र की काली घाटी में पलट गया। चालक व परिचालक ने कूदकर जान बचाई। दोनों को मामूली खरोंच आई।
विज्ञापन

मंगलवार की रात सतना से सीमेंट लेकर रायबरेली जा रहा ट्रक मानिकपुर की काली घाटी में ढलान से उतरते समय पलट गया। चालक रायबरेली निवासी गुलजार व क्लीनर गुलाब ने कूदकर जान बचाई। इससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह पहुंचे और जेसीबी से ट्रक को हटवाया। इससे आवागमन सुचारू रूप हुआ।

इस घाटी पर कई बार ट्रक व डंपर पलटने की घटनाएं हो चुकी हैं। डीएम समेत अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर इस मार्ग के साथ एक अन्य मार्ग बनवाने की बात कही थी लेकिन उसमें कोई प्रगति नहीं हुई। अक्सर इस घाटी के मोड़ पर बड़े वाहन पलट जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed