फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Troubled girl hanged herself

शोहदे से परेशान युवती ने फांसी लगाई

Sun, 16 Jan 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Troubled girl hanged herself
मानिकपुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती ने शोहदे से परेशान होकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदे से युवती का शव लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। युवती के घरवालों ने थाना पुलिस पर आरोप लगाया कि शिकायत करने पर आरोपी को पकड़ा तो गया, लेकिन बिना कार्रवाई के छोड़ भी दिया गया। इससे उसके हौसले बढ़ गए और वह बेटी धमकी देकर गया था। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि कस्बे के एक मोहल्ले की युवती ने शनिवार को घर में ही दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मां का आरोप है कि मोहल्ले में रहने वाला महेंद्र कुमार दो दिन पूर्व की रात के वक्त उनके घर में घुसा और उसकी 18 वर्षीय बेटी के साथ छेड़खानी की। अगले दिन सुबह थाने में जाकर महेंद्र की शिकायत की, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और एक घंटे बाद बिना किसी कार्रवाई के उसे छोड़ भी दिया। इसके बाद महेंद्र सीधे उसके घर पहुंचा और बेटी को देख लेने की धमकी दी। जिससे बेटी काफी डर गई थी।
विज्ञापन

शनिवार को जब घर के लोग बाहर थे, तभी बेटी ने फांसी लगा ली। परिजनों ने दोषी पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष ने आरोपी को छोड़े जाने के आरोप को गलत बताया है। कहा कि स्थानीय लोगों के मुताबिक ने आरोपी का युवती के घर आना-जाना था। उधर, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि महेंद्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने व छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है। रही बात पुलिस पर लगे आरोप की तो उसकी भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed