फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Troubled by the debt, the laborer ate poison and died

Chitrakoot News: कर्ज से परेशान मजदूर ने खाया जहर खाकर जान दी

Thu, 06 Jul 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 06 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the debt, the laborer ate poison and died
चित्रकूट। कर्ज से परेशान मजदूर ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि वह कई महीने से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

शहर के पासी तिराहा भरतपुरी निवासी दुर्गी देवी ने बताया कि उसका पुत्र लल्ला पटेल (40) मजदूरी करता था। उसकी पत्नी स्वयं सहायता समूह में भी सदस्य थी। इसके संचालन में वह पत्नी की भी मदद करता था। एक साल से लगभग डेढ़ लाख रुपये का कर्ज हो गया था। यह कर्ज आसपास के लोगों से लिया था।
विज्ञापन

जिसे चुकाने में वह असमर्थ था। बुधवार की सुबह वह घर के बाहर जाकर जहर खा लिया। इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो आनन-फानन परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की मां ने बताया कि वह चार भाई व दो बहनों में तीसरे नंबर का था। उसके दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। उसकी पत्नी परिजनों से किसी बात पर विवाद होने पर एक माह पूर्व मायके चली गई है। मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed