चित्रकूट। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर सोमवार को भाजपा कार्यालय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उनकी तस्वीर में कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौनधारण किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, महामंत्री आलोक पांडेय, अश्वनी अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, हरिओम करवरिया, बृजेश पांडेय, ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी, जगदीश गौतम, रावेंद्र गौतम, भागवत त्रिपाठी, हीरो मिश्र, प्रेमलाल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।
वही अखिल भारतीय लोधी समाज महासभा ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर जिला कार्यालय में शोक व्यक्त किया है। पदाधिकारियों ने कहा कि कल्याण सिंह का व्यक्तित्व महान था। इस मौके पर महासभा के प्रदेश सचिव शिवलाल सिंह राजपूत, राधेश्याम, राममनोहर व गीता सिंह, आरती सिंह आदि मौजूद रहीं।