फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Treasury scam issue resonates inside and outside the House, demands CBI probe

Chitrakoot News: सदन के अंदर व बाहर गूंजा कोषागार घोटाला का मामला, सीबीआई जांच की मांग

Tue, 23 Dec 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 23 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Treasury scam issue resonates inside and outside the House, demands CBI probe
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश विधान सभा में सोमवार को सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष और सदन के बाहर कोषागार घोटाला का मामला उठाया। उन्होंने मामले में हो रही जांच को धीमी बताया सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग भी की।
विज्ञापन

सपा विधायक ने विधानसभा में नियम:51 के अंतर्गत कहा कि चित्रकूट जिले में लगभग सौ करोड़ का कोषागार विभाग में घोटाला हुआ है। इसमें 43 करोड़ के घोटाले की पुष्टि भी हो चुकी है। इसमें सिर्फ 32 को ही जेल भेजकर 3करोड़ृ 66 लाख की ही रिकवरी हुई है। जांच की यही गति रही तो कई साल में यह पूरी हो पाएगी। ऑडिट टीम की जांच पर भी सवाल उठाए। कहा कि छोटे अधिकारियों को तो फंसा दिया गया लेकिन बडे अधिकारियों की भूमिका की जांच नहीं हो रही है। मृतकों के नाम से खाते संचालित होना और फिर अलग से भी खाते संचालित होने में सभी विभागीय अधिकारियों के संज्ञान में मामला होता है। 2017 से लेकर 2025 तक के बीच कोषागार विभाग में तैनात हर अधिकारी कर्मचारी की भूमिका की जांच कराएं। इसके लिए जल्द ही सीबीआई जांच कराना उचित होगा।
विज्ञापन

----------इनसेट
मीडिया पर बनाया जाता दबाव
चित्रकूट। सपा के सदर विधायक ने सदन में कोषागार घोटाला मामले में विस अध्यक्ष के सामने यह भी बताया कि कई अधिकारी व बिचौलिए अभी भी खुले आम घूम रहे हैं। घोटाले के संदर्भ में मीडिया को जिम्मेदार अधिकारी गोलमोल जवाब देते हैं। विभागीय व पुलिस का दबाव बनाने का प्रयास भी किया जा रहा है। ऐसे में सीबीआई जांच कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed