फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Transferred employees not removed, they are exploiting farmers

Chitrakoot News: स्थानांतरित कर्मचारी नहीं हटाये, कर रहे किसानों का शोषण

Mon, 23 Sep 2024 02:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Transferred employees not removed, they are exploiting farmers
चित्रकूट। किसानों ने चकबंदी विभाग के चार कर्मचारियों के स्थानांतरण के बाद भी कार्यालय से न हटाये जाने का विरोध किया है। डीएम को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी जानबूझकर उन्हें रिलीव नहीं कर रहे हैं। यही कर्मचारी किसानों का शोषण कर रहे हैं। हर कागजात में रुपये की मांग की जाती है।
विज्ञापन

राजापुर तहसील के रामपुर निवासी अनिल द्विवेदी, पहाड़ी के रामस्वरूप सिंह व अर्जुनपुर के विश्वनाथ मिश्रा आदि ने प्रशासन से जारी स्थानांतरण कागज दिखाकर बताया कि चकबंदी विभाग के अजय शंकर श्रीवास्तव, सुशील जायसवाल, मुनव्वर अली व संतोष कुमार का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण हो चुका है लेकिन दस दिनों से यह सब अपनी सीट व कार्यालय में डटे हैं। आरोप लगाया कि जब भी किसान इनके पास किसी काम के लिए जाता है तो उससे रुपये की मांग की जाती है। डीएम को पत्र लिखकर इन कर्मचारियों को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मनोहर लाल वर्धन ने बताया कि किसानों को परेशान करने के आरोप गलत हैं। विभाग में कुछ कर्मचारियों के स्थानांतरण हुएहैं। नियमानुसार कार्रवाई की जारही है। जिन कर्मचारियों के लिए आरोप हैं उनका स्थानांतरण हुआ है। किसानों से रुपये लेने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed