फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   train passed over passenger in Chitrakoot yet he alive

जाको राखे साइयां...: यात्री के ऊपर से गुजर गई पूरी ट्रेन, इसके बाद का दृश्य देख दंग रह गए लोग

Mon, 18 Jul 2022 10:38 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट
अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 18 Jul 2022 10:38 PM IST
सार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर आंबेडकर एक्सप्रेस से उतरते समय पैर फिसलने से वह पटरी के नीचे चला गया। इसी बीच ट्रेन चल दी और वह पटरी के बीच लेटा रहा। घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया। 

विज्ञापन
train passed over passenger in Chitrakoot yet he alive
train passed over passenger in Chitrakoot - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जाको राखे साइयां, मार सके न कोय वाली कहावत उस वक्त चरितार्थ हो गई, जब पूरी ट्रेन यात्री के ऊपर से गुजर गई। कुछ खरोंचें आने से यात्री बेहोश हो लेकिन उसकी जिंदगी बच गई। मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने पटरी पर बेहोश पड़े यात्री को उठाया और गोद में लेकर रेलवे पुल से स्टेशन के बाहर लाए। इसके बाद एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस प्रकार यात्री की जान बच सकी।

विज्ञापन

ललितपुर जिला निवासी राजाराम यादव ने बताया कि वह चित्रकूट में मंदिरों के दर्शन करने आया था। 15 जुलाई की रात लगभग साढे तीन बजे चित्रकूट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर आंबेडकर एक्सप्रेस से उतरते समय पैर फिसलने से वह पटरी के नीचे चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच ट्रेन चल दी और वह पटरी के बीच लेटा रहा। उधर, यह देखते ही हडकंप मच गया लेकिन किसी ने ट्रेन को रुकवाने का प्रयास नहीं किया। प्लेटफॉर्म पर मौजूद महोबा के चार लोगों ने बताया कि तत्परता दिखाते हुए पटरी से यात्री को बाहर निकाला और गोद में लेकर स्टेशन से बाहर निकले। यात्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed