फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Traffic on the main road from decaying waterlogged miserable

खस्ताहाल मुख्य मार्ग पर जल भराव से आवागमन दुश्वार

Tue, 12 Jul 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला चित्रकूट
अमर उजाला चित्रकूट Updated Tue, 12 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Traffic on the main road from decaying waterlogged miserable
नांदी चौराहे के पास मुख्य सड़क पर जल भराव - फोटो : अमर उजाला
करीब एक सप्ताह से बारिश नहीं हुई, लेकिन मुख्य मार्ग पर जलभराव से आवागमन प्रभावित है। पहाड़ी के नांदी मोड़ पर तो एक फीट पानी सड़क पर भरा है। दिन भर अधिकारियों के वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं, मगर किसी ने ध्यान नहीं दिया। कुछ ऐसा ही हाल मुख्यालय से सटे प्रसिद्ध बंधोइन माता मंदिर बनकट मार्ग का है। जलभराव के कारण पैदल चलना दुश्वार है।
विज्ञापन


 पहाड़ी से राजापुर मार्ग पर नांदी चौराहे के पास छह माह से सड़क टूटी है। स्थानीय चंद्रकांत पटेल, योगेंद्र उपाध्याय, मनोज कुमार व वीर सिंह ने बताया कि प्रधान समेत ब्लाक प्रमुख और अन्य अधिकारियों से सड़क बनवाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन हर बार टरका दिया जाता है। बारिश के बाद अब जलभराव से आवागमन प्रभावित है। बाइक व साइकिल सवार के साथ अन्य वाहन चालक भी एक फीट गहरे पानी में वाहन ले जाने में अनहोनी को लेकर डरते हैं। महेंद्र कुमार, राजा, रज्जन नामदेव, पप्पू पटेल व पप्पू कुशवाहा ने सड़क को बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन


इस मामले में प्रधान सरिता सिंह ने बताया लोक निर्माण विभाग ही इस सड़क को बनवाएगा। इसके अलावा मुख्यालय से सटे बनकट मार्ग का भी यही हाल है। जलभराव के साथ कीचड़ होने से आए दिन हादसे होते हैं। स्थानीय राजा साहू, आशीष, मनोज अग्रहरि, गौरीशंकर, रामराज गुप्ता, वीर बहादुर, राधेश्याम गुप्ता, सूरजभान जायसवाल व संजय मिश्रा आदि ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन देकर सड़क बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed