फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Traders should stop exploiting small traders

Chitrakoot News: छोटे व्यापारियों का शोषण बंद करें व्यापारी

Sun, 29 Jun 2025 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Traders should stop exploiting small traders
चित्रकूट। जिलास्तरीय उद्योग बंधु की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें लंबित आवेदनों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए। बैठक में न आने वाले वन व उद्यान विभाग के दो अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश डीएम ने दिए हैं। व्यापार मंडल के नेताओं ने कहा कि कई विभाग छोटे व्यापारियों का शोषण कर वसूली करते हैं। इस पर रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए व्यापारियों को व्यापारी कई बार बेवजह चक्कर लगवाते है। खासकर बैंकों में ऋण पास कराने के लिए महीनों चक्कर काटना पड़ता है। व्यापारियों को कभी खाद्य विभाग तो कभी कांटा बांट विभाग के अधिकारी अकारण परेशान करते हैं। छोटे व्यापारियों का शोषण बंद होना चाहिए।
विज्ञापन

इस पर डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि कि निवेश मित्र पोर्टल पर जो आवेदन पत्र लंबित है, उनको निर्धारित समय सीमा में निस्तारित करें। कहा कि युवाओं को रोजगार के लिए अधिक से अधिक ऋण दें, इससे वह रोजगार कर अपना जीवन यापन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ अमृतपाल कौर, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र एसके केसरवानी, उप निदेशक पर्यटन आरके रावत, अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक अनुराग शर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत मनोज कुमार सिंह, राजापुर शिवकुमार, ईओ नगर पंचायत मऊ/राजापुर वीके गौतम, मानिकपुर भारत सिंह, प्रदेश महामंत्री ओम केसरवानी, गल्ला व्यापार मंडल गुलाब गुप्ता, महामंत्री सुनील द्विवेदी, अरुण गुप्ता, शिवपूजन गुप्ता, बृजेश त्रिपाठी मौजूद रहे।


इनसेट
फोटो नंबर-3
कार्यशाला में शिल्पकारों को दिया प्रशिक्षण
चित्रकूट। सीतापुर वुडन टवॉज क्लस्टर में ओडीओपी परियोजना के अंतर्गत पैकेजिंग कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमेंं भारतीय पैकेजिंग संस्थान के विशेषज्ञ सौरभ त्रिपाठी ने शिल्पकारों को आधुनिक एवं टिकाऊ पैकेजिंग तकनीकों और बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के बारे में जानकारी दी। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल व उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने शिल्पकारों का हौसला बढ़ाया। प्रशिक्षण प्राप्त शिल्पकारों को स्वीकृत बैंक ऋण के चेक प्रदान किए। शिल्पकारों ने अनुभव साझा किए। ओडीओपी कंसल्टेंट साकेत चौधरी व जिला उद्योग विभाग के अधिकारियों समेत स्थानीय हस्तशिल्पियों एवं उद्यमी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed