{"_id":"ee67f4ce01c129e1d9cf7eb97e5b0b32","slug":"traders-are-angry-want-to-take-action-on-eo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने जताया रोष, ईओ पर कार्रवाई की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने जताया रोष, ईओ पर कार्रवाई की मांग
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Wed, 01 Jul 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले ईओ कार्यालय में कथित रूप से व्यापारी के साथ हुई अभद्रता से क्षुब्ध व्यापारियों ने बुधवार को बैठक की। इसकी अध्यक्षता उद्योग व्यापार मंडल के राजापुर अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने की। उन्होंने कहा कि जब तक ईओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक व्यापार मंडल संघर्ष करेगा। इसकी जानकारी प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
व्यापारी रामरूप गुप्ता का आरोप है कि मकान के दस्तावेजों से संबंधित जानकारी आरटीआई के तहत मांगने पर उसके साथ ईओ हाशिम अली ने गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस पर व्यापारियों ने रोष जता ईओ पर कार्रवाई की मांग की है। बैठक में मनोज कुमार गुप्ता, राकेश नामदेव, बैजनाथ केशरवानी, कमलेश अग्रहरि, लल्लू मोदनवाल, मन्नू सोनी, विनोद चौरसिया, उमेश सोनी, हरिश्चंद्र जायसवाल, भोला सोनी, राजेंद्र प्रसाद सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, नगर पंचायत राजापुर के ईओ हाशिम अली ने भी पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर जानमाल की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि राजापुर के माधवगंज मोहल्ला निवासी रामरूप गुप्ता 27 जून को तीन साथियों के साथ कार्यालय आए और गृहकर रसीद मांगी। स्वामित्व रजिस्टर में देखने पर पाया गया कि अभिलेखों से छेड़छाड़ की गई है। इस पर उन्होंने रसीद देने से इंकार कर दिया। आरोप लगाया कि इस पर इन लोगों ने उनके साथ गालीगलौज और जानमाल की धमकी दी। अब ये लोग उन पर झूठा आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन